जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा मानगो डिमना रोड़ के हीरा होटल मैदान के दुर्गा स्थान में ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों के बीच सुप, दौऊरा,फल और पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। संघ के सदस्य विकास सिंह ने कहा कि उनका परम सौभाग्य है कि छठ माई उन्हें सेवा करने का मौका देती है विकास सिंह ने कहा सभी सेवा से बढ़कर है छठ व्रतधारियों की सेवा करना है । मानगो डिमना मुख्य सड़क स्थित हीरा होटल के सामने स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निःशुल्क प्रसाद वितरण की सेवा शिविर में संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
सुबह से ही फल और सुप लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया था। पूरे मानगो क्षेत्र में एक सप्ताह पहले कूपन का वितरण किया गया था, साथ ही लोगों से स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रसाद लेने के लिए कपड़े का झोला लाने की बात कही गई थी। ग्यारह सौ छठ व्रतधारीयों को सूप, नारियल, सेव ,नाशपती,संतरा, गन्ना,शकरकंद, गागल एवं पूजा सामग्री देकर प्रणाम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकुल मिश्रा, बिपिन झा ,राम अवधेश चौबे, हरेंद्र पांडे, विष्णु भगवान पाठक, विनोद सिंह, राजेंद्र राम, हेमंत सिंह,गिरीश सिंह,जोगेश्वर ठाकुर, मोहम्मद नौशाद आलम, कृष्णा सिंह, राजु सिंह,जयराम मिश्रा, कुंजन सिंह, छोटेलाल सिंह दुर्गा दत्ता ,किशोर बर्मन ,संतोष चौहान ,संजय सिंह,संदीप शर्मा,उमेश सिंह,समीर सुमन, शुभम रजक,अजय लोहार, शिव शंकर अग्रही, मनोज राय, उपेंद्र प्रसाद, लाल मोहन सिंह, नागमणि सिंह, प्रवीण सिंह, सिद्धेश्वरी देवी, रीना सिंह, सीता देवी,राजु सिंह, कुलदीप गुप्ता, राहुल गुप्ता, ललन तिवारी, राहुल डे ,जगदीश तिवारी, विनय कुमार ने उपस्थित होकर छठ व्रतधारियों की सेवा किया।













Leave a Reply