JHAHIN/2014/58773

सिल्ली: बुद्धा पब्लिक स्कूल बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

सिल्ली: बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन समारोह से हुई। इसके बाद कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य वी. सुधीर राव, बीनापानी, अंजलि साहू, प्रतिमा, वर्षा, नकुल बड़ाइक, समिता कुमारी, प्रिया दूबे, वर्षा कुमारी, नकुल, जितेन्द्र महतो, बिपुल रॉय, राहुल भद्रा, आकांक्षा कुमारी, लंकेश्वर आदि का सराहनीय योगदान रहा।स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!