सिल्ली। छठ पूजा के अवसर पर श्री श्री ठाकुर बाड़ी समिति, रुगड़ी टोला, सिल्ली की ओर से रुगड़ी टोला में स्थित प्रत्येक स्ट्रीट लाइट पोल को LED लाइट से सुसज्जित किया गया। समिति के इस प्रयास से पूरा रुगड़ी टोला रोशनी से जगमगा उठा। छठ घाट जाने वाले रास्तों और मोहल्ले की गलियों में भी आकर्षक लाइटिंग की गई, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी सुविधा हुई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इस पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और मोहल्ले की सुंदरता के लिए हर वर्ष इस तरह की व्यवस्था की जाती है। रात में लाइटों की जगमगाहट से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में नजर आया। स्थानीय लोगों ने समिति के इस कार्य की सराहना की और कहा कि इससे पर्व की शोभा और भी बढ़ गई है।
सिल्ली: छठ महापर्व के अवसर पर रुगड़ी टोला में किया गया लाइटिंग













Leave a Reply