JHAHIN/2014/58773

सिल्ली:बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Spread the love

सिल्ली। संत माईकल (+2) स्कूल, मुरी में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  फैंसी ड्रेस, स्पीच, निबंध लेखन, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग जैसे प्रतियोगिता में छात्र – छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में चाचा नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई| विद्यालय के निर्देशक तथा प्रधानाचार्य ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बाल दिवस के बारे में जानकारी दी एवं सभी बच्चों को शुभकामनाएं दिए। मौके पर बच्चे विभिन्न किरदारों में उपस्थित हुए जैसे पं. जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गाँधी, भारत माता, राधा रानी, देवी माता, कृष्णा, डॉक्टर, क्रिकेटर, प्रिंस, प्रिंसेस, ईशा मसिह, फादर, सरदार, किसान, वैज्ञानिक, अंतरिक्ष यात्री, पायलट, फकीर, दुर्गा माता इत्यादि। इस रंग-बिरंगे पोशाको में बच्चे बहुत ही लुभावने लग रहे थे। इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडली का भी गठन किया गया था जिसमें शिक्षिका संयुक्ता सिंह देव , प्रीति नंदा एवं सीमा झा उपस्थित थे।अंत में इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं सभी बच्चों में चॉकलेट बाटी गई। मौके पर विद्यालय के निर्देशक डॉ राकेश कुमार, प्रबंधक डॉ रूपेश कुमार, प्रधानाचार्य सी. एल. प्रजापति एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!