JHAHIN/2014/58773

सरायकेला: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने कुदरसाई, जगन्नाथ और माजना घाट का किया निरीक्षण

Spread the love

सरायकेला। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सरायकेला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों कुदरसाई, जगन्नाथ और माजना घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। छठ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!