सिल्ली। वीर बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दोवाडू पंचायत के गांव बुरुपिढ़ी चर्च मैदान शलगाडीपा में वीर बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता एवं बंडा बुरु जतरा 2026 का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित खलखो, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकाश रजक, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस सचिव प्रकाश मुंडा, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो, पारस पातर मुंडा उपस्थित हुए। आयोजन के अध्यक्ष रुस्तम उरांव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एवं जतरा कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।
सिल्ली: बिरसा मुंडा जयंती पर बुरुपिढ़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता व बंडा बुरु जतरा का आयोजन













Leave a Reply