प्रवीण सेवा संस्थान ने जयप्रकाश उद्यान नदी छठ घाट पर लगाया सेवा शिविर
छठ व्रतियों के बीच नि:शुल्क दूध, अगरबत्ती, दिया-बाती और पूजन सामग्री का वितरण
आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आदित्यपुर स्थित खरकई टीओपी नदी घाट के समीप झारखंड क्षत्रिय युवा संघ द्वारा छठ व्रतियों की सहायता के लिए भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन विधायक सरयू राय ने फीता काटकर किया। इस शिविर के माध्यम से छठ व्रतियों के बीच अर्घ्य हेतु दूध, अगरबत्ती, माचिस, दिया-बाती, फूल, दातुन सहित हवन एवं पूजन की अन्य आवश्यक सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

वहीं जयप्रकाश उद्यान नदी छठ घाट में प्रवीण सेवा संस्थान के द्वारा शिविर लगया गया, जहां छठ घाट में आने वाले छठ व्रतधरियो के लिए 500 पीतल का लोटा ओर उसमें दूध की व्यवस्था कराई गई है। यह व्यवस्था स्वर्गीय प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह नगर निगम के डिप्टी मेयर के द्वारा आयोजन किया गया है।
मौके पर झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि संघ विगत 10 वर्षों से बृहद पैमाने पर छठ महाव्रतियों की सेवा कर रहा है। इस वर्ष भी एक क्विंटल दूध सहित पूजन की हर छोटी-बड़ी सामग्री काउंटर पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास और कठोर नियमों का पालन करना आसान नहीं है, इसलिए युवा टीम पिछले 10 दिनों से व्रतियों की सेवा की तैयारी में जुटी हुई है।
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, संरक्षक नंद कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ,संरक्षक मंटू सिंह ,सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, प्रमोद सिंह, देवी सिंह ,डॉ देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह ,दिनेश सिंह, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद थे।













Leave a Reply