JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा: एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ट्रक के नीचे दबे चालक को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

Spread the love


बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना के पास शनिवार को देर रात को पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे धान से लदे एक मालवाहक ट्रक और ओड़िसा जाने के लिए यू टर्न ले रहे खाली ट्रेलर के बीच हुई टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलटे धान लदे ट्रक के नीचे दबे चालक की जिंदगी बचाने के लिए मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रबि होनहगा व पुलिस बल के जवान और स्थानीय मजदूरों ने करीब एक घंटे के अथक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके परिणामस्वरूप चालक को सकुशल बाहर निकालकर तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है । इस संकट की घड़ी में पुलिस व ग्रामीणों की इस अद्वितीय तत्परता, साहस तथा मानवीय प्रयास की पूरे क्षेत्र में खुले दिल से सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!