पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के भादुतला विवेकानंद हाई स्कूल के बिरसा मुंडा सभागार में रविवार को एडवांस्ड सोसाइटी फॉर हेडमास्टर्स एंड हेडमिस्ट्रेसेस की सातवीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। इस दौरान शिक्षकों की वेतन संबंधी समस्याओं, रिक्त पदों पर नियुक्ति, प्रधान शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षिकाओं की बहाली तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में उच्च माध्यमिक स्तर पर लागू सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करने की मांग, विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था के समग्र विकास से जुड़े विषय भी उठाए गए। संगठन की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन पर अनुमंडलवार चर्चा हुई। विभिन्न अनुमंडलों से आए प्रधान शिक्षकों और प्रधान शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखे तथा क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा।
इस अवसर पर संगठन की ओर से 16 सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षिकाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिदास घटक, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार मैती, पश्चिम मेदिनीपुर जिला अध्यक्ष सूर्यकांति नंद, जिला सचिव डॉ. प्रसून कुमार पड़िया और जिला कोषाध्यक्ष डॉ. सुमन राय सहित जिला, अनुमंडल एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों के प्रतिनिधियों ने भी आमसभा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुल 120 प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन स्वाति बंद्योपाध्याय, पॉली पहाड़ी और रामकृष्ण पाल ने किया।
झाड़ग्राम: प्रधान शिक्षक संगठन की सातवीं वार्षिक आमसभा आयोजित, शिक्षा व्यवस्था के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा













Leave a Reply