JHAHIN/2014/58773

तेलंगाना के नलगुंडा में किसान सभा की विशाल सभा में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती

Spread the love

सिल्ली। तेलंगाना के नलगुंडा में  आयोजित अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शहीद बिरसा मुंडा जयंती मनायी गई एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा के शपथ के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव बिजू कृष्णन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढावले, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, महिला नेत्री एवं पूर्व सांसद बृंदा करात, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हन्नान मौला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद आमराराम राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार, झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सह अखिल भारतीय किसान सभा के केन्द्रीय कमिटी सदस्य सुफल महतो, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विनोद झा,बादल सरोज आदि ने माल्यार्पण कर शहीद बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं जल,जंगल, जमीन की रक्षा का शपथ लिया गया। 

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए महिला नेत्री सह पूर्व सांसद बृंदा करात ने आदिवासी के महानायक शहीद बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के नारे को अखिल भारतीय किसान सभा देश भर में जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए 90 वर्षों से शहीद बिरसा के रास्ते संघर्ष चला रही है,साथ ही अन्नदाता किसानों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी सहित किसान मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। बिरसा के सपनों के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा जल, जंगल, जमीन को कारपोरेट के हाथों सौंपने पर अमादा है, किसान विरोधी भारत – अमेरिका व्यापार समझौता,बीज विधेयक,चार लेबर कोड, मनरेगा के खात्मा के खिलाफ किसान आंदोलन जारी है। किसानों ने 13 माह के संघर्ष तीन कृषि कानून खत्म कराया। इस विशाल रैली के अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष असीम सरकार, उपाध्यक्ष सुरजीत सिन्हा, प्रफुल्ल लिंडा,मदुवा कच्छप, शंकर उरांव, प्रदीप गुड़िया, मिला कुजुर, ललित मुंडा,राजू मुंडा, बिसमबर महतो, सुखदेव महतो,सहदेव मुंडा,गोपीन सोरेन, उमेश महतो, रीता स्वासी,लखी सोरेन, लखीराम मूर्मू, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!