खड़गपुर। रेल सुरक्षा के प्रति सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी नवाचार के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने वाले खड़गपुर रेल मंडल के पांच कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। खड़गपुर में आयोजित एक समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित मोहन पांडेय ने सभी कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों में एस. डी. पी. राव, सीनियर टेक्नीशियन, सीएंडडब्ल्यू/खड़गपुर, देवेंद्र नाथ सिंह, लोको पायलट (मालगाड़ी) और सोनू कुमार, सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट, वहीं, इलेक्ट्रिक लोको शेड, खड़गपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर गंगाधर बाउरी और सीनियर टेक्नीशियन तरुण कुमार घोष को तकनीकी नवाचार के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीआरएम ललित मोहन पांडेय ने सभी पांचों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता, सुरक्षा के प्रति सजगता और नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुचारु और भरोसेमंद रेल परिचालन के लिए कर्मचारियों की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई, तकनीकी सुधार और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी है।













Leave a Reply