JHAHIN/2014/58773

खड़गपुर: हिजली स्टेशन पर 98 किलो गांजा जब्त, महिला समेत दो गिरफ्तार

Spread the love

खड़गपुर। रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हिजली रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 98.167 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 49 लाख 8 हजार 350 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 16 नवंबर को की गई।

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, 18477 डाउन कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के ड्यूटी पर तैनात ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) और एस्कॉर्ट पार्टी के आरपीएफ जवानों से मिली विशेष सूचना के आधार पर आरपीएफ हिजली और आरपीएफ सीआईबी खड़गपुर की संयुक्त टीम ने ट्रेन के हिजली स्टेशन पहुंचने पर तलाशी अभियान चलाया। ट्रेन सुबह करीब 7.03 बजे स्टेशन पहुंची थी।

इस दौरान एच-1 कोच में दो संदिग्ध यात्रियों को उनके सामान के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने कथित तौर पर बताया कि गांजा ओडिशा के साखीगोपाल रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से लिया गया था और उसे आगे मोरेना तथा दिल्ली पहुंचाया जाना था। आरपीएफ ने बरामद गांजा के गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जीआरपी को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!