JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्रामः पारिवारिक विवाद के बाद कुएं में कूदे सुनील, पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने बचाई जान

Spread the love

झाड़ग्राम। पारिवारिक विवाद के बाद आवेश में आकर एक व्यक्ति ने अपने घर के आंगन में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। घटना झाड़ग्राम शहर के नूतनपल्ली इलाके की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त बचाव अभियान चलाकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति की पहचान सुनील सेतुया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज होकर सुनील ने घर के आंगन में बने कुएं में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने झाड़ग्राम थाने को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। कुएं की गहराई और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने पूरी सावधानी के साथ अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद सुनील को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में शामिल कर्मियों की सक्रियता और साहस की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!