JHAHIN/2014/58773

किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, अशोक ढावले अध्यक्ष व बीजू कृष्णन महासचिव पुनः निर्वाचित

Spread the love

26 नवंबर को देशव्यापी किसान महापड़ाव तथा 1 से 7 जनवरी को एम्,एस पी अभियान का आव्हान किया गया।

सिल्ली: 15 से 18 नवंबर तक चली अखिल भारतीय किसान सभा का 36 वां राष्ट्रीय सम्मेलन नलगुंडा, तेलंगाना में सम्पन्न हुई।अशोक ढावले राष्ट्रीय अध्यक्ष ,बिजू कृष्णन महासचिव, पुष्पेन्द्र त्यागी कोषाध्यक्ष तथा झारखंड से केन्द्रीय कमिटी सदस्य के रूप में सुफल महतो,असीम सरकार तथा प्रदीप गुड़िया कौंसिल सदस्य चुने गये। उपाध्यक्ष के रूप में हन्नान मौला, आमरा राम,ई,पी,जयराजन,एम, विजय कुमार,एस, के, पीजा इंद्रजीत सिंह, जितेन्द्र चौधरी,बादल सरोज, बिनोद कुमार,मुकुट सिंह,डी, रबीन्द्रन तथा संयुक्त सचिव में पी, कृष्ण प्रसाद, अवधेश कुमार,मरियम ढावले, के,एन, बाल गोपाल,अजीत नवले,रतन दास,परेश पाल, स्वामी नटराजन, प्रभाकर रेड्डी,पी, सागर, सुदर्शन राव चुने गये।

साथ ही 86 सदस्यीय केन्द्रीय किसान कमिटी एवं 167 सदस्यीय राष्ट्रीय किसान कौंसिल सदस्य सर्वसम्मति से चुने गये। साथ खनिज विधेयक सभी सी,टू +50 प्रतिशत की दर पर एम्,एस,पी कानूनी गारंटी,4 लेबर को रद्द करने, हाथियों के आतंक से निजात दिलाने,जल, जंगल, जमीन की रक्षा, कृषि के वैश्विक करण से कृषि समुदाय की रक्षा करने, किसानों का वैश्विक संयुक्त किसान मोर्चा बनाने,महंगाई, बेरोजगारी,नीजिकरण, पलायन, विस्थापन, किसान आत्महत्याएं,जबरन जमीन अधिग्रहण, मनरेगा की वापसी,भारत – अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने,बीज और बिजली विधेयक रद्द करने,1-3 दिसम्बरको विशाल मजदूरो के संसद मार्च का समर्थन आदि पर आन्दोलन का प्रस्ताव पारित किया गया।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढावले ने संबोधित करते हुए कहा किसान विरोधी मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियोंके खिलाफ भारतीय किसानों की रक्षा के लिए 10 गुणा ताकत से अखिल भारतीय किसान सभा आन्दोलन करेगी,साथ ही किसान विरोधी भाजपा शासित राज्यों में भाजपा को जबरजस्त पराजय के करने का आव्हान किया ताकि देश भर में अन्नदाता किसानों तथा लोकतंत्र का रक्षा किया जा सके।1 से 3 दिसम्बर मजदूरों के संसद मार्च का किसान सभा द्वारा पूरजोर समर्थन का आव्हान किया। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव बिजू कृष्णन ने संबोधित करते हुए कहा किसान आंदोलन के गढ़ नलगुंडा, तेलंगाना का यह राष्ट्रीय सम्मेलन किसान आन्दोलन के लिए मील का पत्थर साबित होगा, अखिल भारतीय किसान सभा भारतीय किसानों के एम्,एस पी सहित मुद्दों पर निर्णायक किसान आन्दोलन करेगी।

error: Content is Twister !!