JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुर: शिक्षा और सशक्तिकरण के माध्यम से सेवा के 80 गौरवशाली वर्ष पूरे, डीबीएमएस मनाएगा ऐतिहासिक जश्न

Spread the love

जमशेदपुर। दक्षिण भारत महिला समाज (डीबीएमएस) द्वारा गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। डीबीएमएस‌ के अध्यक्ष डी.बी.एम.एस. बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर ने कहा कि दक्षिण भारत महिला समाज (डीबीएमएस) ने शिक्षा और सशक्तिकरण के माध्यम से सेवा के 80 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह यात्रा शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक समावेश के प्रति संस्था की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।पिछले आठ दशकों में समाज ने अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक वर्गों के सात हजार से अधिक विद्यार्थियों तक शिक्षा की पहुंच बनाई है। वर्तमान में इसके अंतर्गत सात शैक्षणिक इकाइयां संचालित हैं। इनमें बालिकाओं के लिए विशेष हिंदी विद्यालय, आईएससी बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल (सीबीएसई), डीसीए, वंचित बच्चों के लिए लिलिपुट, आदिवासी समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु ट्राइबल स्कूल तथा भविष्य के शिक्षकों को तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित नवीनतम संस्थान डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन शामिल हैं।औपचारिक शिक्षा के अतिरिक्त समाज का बेकिंग सेल कौशल विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए आजीविका के नए अवसर प्रदान कर रहा है।आठ दशकों की यह गौरवशाली यात्रा संस्थापकों की दूरदर्शिता तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सदस्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों के समर्पित योगदान का परिणाम है। समाज का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डीबीएमएस की सभी सात इकाइयों के विद्यार्थी एवं समाज की महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। संगीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्था की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित किया जाएगा।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुप्रसिद्ध गायिका राजलक्ष्मी संजय की संगीतमय प्रस्तुति होगी, जिसका शीर्षक है “देवियों और दिवाओं को एक संगीतमय श्रद्धांजलि”।इस अवसर पर शैलजा सुंदर रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 21 नवंबर को डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल ऑडिटोरियम, कलाकृति में किया जाएगा।इस प्रेस कांफ्रेंस में डी.बी.एम.एस. बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर एवं ललिता चंद्रशेखर सह अध्यक्ष, कमला सुब्रमनियम, उप अध्यक्ष गीता मोहन दास, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सदस्य अर्चना रमेश, अनीता रामकृष्णा एवं डी.बी.एम.एस. समाज के अध्यक्ष प्रिया नागराजन, उप अध्यक्ष चित्रा कृष्णन एवं राधा श्रीनिवासन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!