कोलकाता के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श, हड्डी रोग और यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को मिलेगी सुविधा
जमशेदपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सीके बिरला हॉस्पिटल्स के कोलकाता स्थित सीएमआरआई (CMRI) ने जमशेदपुर में अपनी नई क्लिनिक शुरू करने की घोषणा की है। बिष्टुपुर में स्थापित इस क्लिनिक का शुभारंभ 20 नवंबर को होगा। इस पहल के माध्यम से अब जमशेदपुर के मरीजों को कोलकाता के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपने शहर में ही परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल की इस पहली क्लिनिकल आउटरीच पहल के तहत दो विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। इनमें रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुणाल कांति पाल तथा कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट एवं रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. जीशान रहमान शामिल हैं। दोनों चिकित्सक अपने विशेषज्ञता के क्षेत्रों में मरीजों को बीमारी की पहचान, उपचार के विकल्प और आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस मौके पर रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुनाल कांति पाल ने कहा कि हड्डियों और जोड़ों से संबंधित बीमारियों में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिलने से मरीजों की चलने-फिरने की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हो सकता है। इस पहल के जरिए जमशेदपुर के मरीजों को अपनी बीमारी को समझने, उपलब्ध उपचार विकल्पों की जानकारी प्राप्त करने और समय रहते उचित चिकित्सकीय सलाह लेने का अवसर मिलेगा। इससे मरीज अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहतर और सही निर्णय ले सकेंगे।













Leave a Reply