मानव सेवा के लिए दिसंबर में सिख रतन सम्मान से होंगे सम्मानित
जमशेदपुर। 94 वर्ष पूरा करने पर लौहनगरी के चर्चित समाजसेवी चिकित्सक डॉ कृपाल सिंह सिद्धू को रंगरेटा महासभा और बीर खालसा दल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगरेटा महासभा के संस्थापक मंजीत सिंह गिल ने कहा कि झारखंड में सिक्खों का नाम रौशन करने वाले डॉक्टर सिद्धू को पद्म सम्मान नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मांग को लेकर रंगरेटा महासभा बहुत जल्द राज्यपाल और जमशेदपुर सांसद को ज्ञापन सौंपेगा। उन्होने कहा कि अगले महीने एग्रिको मैदान में शहीदी दिहाड़े पर डॉ सिद्धू साहब को झारखंड सिक्ख रतन सम्मान दिया जाएगा जहां राज्य के विभिन्न हिस्सों से सिक्ख इस अवसर पर उपस्थित होंगे।
मौके पर बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविन्दर सिंह रिंकू और सलाहकार प्रीतम सिंह भाटिया भी उपस्थित थे। उन्होने कहा कि झारखंड में सिक्खों की आन,बान और शान होने के साथ ही डॉ सिद्धू आजीवन जरुरतमंद गरीब मरीजों के लिए मसीहा बने हुए हैं। रविंदर सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में बहुत जल्द राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी एक पत्र लिखकर पद्म सम्मान की मांग की जाएगी।
मौके पर गुरदीप सिंह,दलजीत सिंह, चरणजीत सिंह और अन्य लोग मौजूद थे, सभी ने पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर डॉ कृपाल सिंह सिद्धू को बोले सो निहाल के जयकारे के साथ सम्मानित किया।













Leave a Reply