JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम: सामान्य प्रसव के प्रति जागरूकता फैलाने सड़क पर उतरीं नर्सिंग की छात्राएं

Spread the love

झाड़ग्राम। गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के महत्व से अवगत कराने और अनावश्यक सिजेरियन ऑपरेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लालगढ़ नर्सिंग स्कूल की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नर्सिंग स्कूल की करीब 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को बताया कि जब तक चिकित्सकीय रूप से ऑपरेशन जरूरी न हो, तब तक सामान्य प्रसव को प्राथमिकता देना मां और नवजात दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। अनावश्यक सिजेरियन से मां और बच्चे को भविष्य में कई तरह की शारीरिक जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
हाथों में जागरूकता संबंधी तखक्तियां और संदेश लेकर छात्राओं ने लालगढ़ के विभिन्न प्रमुख मार्गों की परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों को सामान्य प्रसव के फायदे और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
लालगढ़ नर्सिंग स्कूल की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!