JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुरः अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) का 65 वां रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट रक्त संग्रहित

Spread the love

जमशेदपुर। भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय निर्भय सिंह के स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 65 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं स्वर्गीय निर्भय सिंह के भाई एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह पूरे परिवार के साथ ठाकुर निर्भय सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आज इस पावन अवसर पर आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर का उदघाटन करते हुए सांसद विधुत वरण महतो ने कहा कि मुझे अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। सबसे पहले मैं इस नेक पहल के लिए आयोजन समिति को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने मानव सेवा के इस महायज्ञ को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है।

महतो ने कहा कि हमारे शास्त्रों और समाज में ‘रक्तदान को महादान‘ कहा गया है। दुनिया में हर चीज़ का विकल्प मौजूद है, लेकिन इंसान के खून का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसे किसी फैक्ट्री या प्रयोगशाला में नहीं बनाया जा सकता यह केवल एक इंसान ही दूसरे इंसान को दे सकता है। आपका एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति, किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज या किसी प्रसूता महिला को नया जीवन दे सकता है।

अक्सर लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। मैं आज इस मंच से यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान न केवल किसी दूसरे की जान बचाता है, बल्कि स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। इससे शरीर में नए रक्त का संचार होता है और हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है।

मेरा विशेष रूप से जमशेदपुर के युवाओं से आग्रह है कि वे आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान करें। जब समाज का हर स्वस्थ नागरिक इस जिम्मेदारी को समझेगा, तभी हम रक्त की कमी से होने वाली असमय मृत्यु को रोक पाएंगे।

अंत में, मैं आज रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को नमन करता हूँ और इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को पुनः शुभकामनाएं देता हूँ।

वहीं गायत्री परिवार की रूबी शर्मा ने बताया कि हमारा गायत्री परिवार 2006 से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है और सबसे ज्यादा रक्तदान करवाने के लिए हमें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!