JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुरः आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में भव्य सामूहिक श्री सत्यनारायण व्रत पूजा का आयोजन

Spread the love

आंध्र प्रदेश के अन्नवरम से आए पुरोहितों ने विधि-विधान से संपन्न कराई पूजा, लगभग 250 परिवारों ने लिया भाग

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में रविवार को सामूहिक श्री सत्यनारायण स्वामी व्रत पूजा का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में लगभग 250 परिवारों ने एक साथ बैठकर भगवान श्री सत्यनारायण स्वामी की पूजा-अर्चना की तथा व्रत कथा का श्रवण कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस विशेष धार्मिक आयोजन को संपन्न कराने के लिए आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अन्नवरम से विशेष रूप से आए विद्वान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ सामूहिक सत्यनारायण व्रत पूजा संपन्न कराई। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी अप्पलानंद, नायडू, गारू,अध्यक्ष  बी. गोपाल कृष्ण, डिप्टी प्रेसिडेंट जम्मी भास्कर, कोषाध्यक्ष बी. विजय कुमार,ए डी एल अध्यक्ष वाई ईश्वर राव उपाध्यक्ष सी. एच. रमणा राव सहित गंगा मोहन, श्रीनिवास राव, रवि शेखर, महेश राव, नानाजी, कोतुर सीनू, नरसिंह राव, रामू राव एवं चंद्रशेखर राव  सहित मंदिर समिति के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य सनातन धर्म, धार्मिक परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!