JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा: जमशेदपुर सांसद की अनुशंसा पर 16 विद्यालयों में ओपन जिम का  स्थापना कार्य शुरू, गेल इंडिया सीएसआर फंड से हो रहा निर्माण

Spread the love

बहरागोड़ा। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के 16 विद्यालयों में ओपन जिम केंद्र की स्थापना के लिए पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखे गए पत्र पर त्वरित पहल करते हुए सोमवार को पीएमसी उच्च विद्यालय खंडामौदा से निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। गेल इंडिया के सीएसआर फंड से बनाए जा रहे इन ओपन जिम केंद्रों का निर्माण संसदीय क्षेत्र के कुल 16 चयनित विद्यालयों में अति शीघ्र पूरा किया जाएगा। जिसे लेकर गेल इंडिया के अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है। इन केंद्रों के  स्थापना से विद्यार्थियों में शारीरिक व मानसिक शक्ति का विकास होगा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि, ज्योत्सना मई बेरा, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, श्याम दे और तापस बारिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!