झाड़ग्राम। आगामी 1 से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित संसद अभियान को लेकर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) की झाड़ग्राम जिला कमेटी के बैनर तले मंगलवार को झाड़ग्राम शहर में रैली निकाली गई।
रैली में सीटू के जिला सचिव कॉमरेड पार्थ यादव, जिला अध्यक्ष कॉमरेड हेना शतपथी, प्रदीप कुमार सरकार, प्रशांत दास और जुथिका महतो सहित संगठन के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली की शुरुआत पांचमाथा मोड़ के निकट स्थित श्रमिक भवन से हुई। वहां से जुलूस कोर्ट रोड, पांचमाथा मोड़, विद्यासागर बैंक मोड़ और अस्पताल मोड़ होते हुए वापस श्रमिक भवन पहुंचकर समाप्त हुआ। यह रैली आगामी संसद अभियान के समर्थन में आयोजित की गई थी।













Leave a Reply