खड़गपुर। रास पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर खड़गपुर के न्यू सेटलमेंट स्थित श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड की खड़गपुर डिवीजन के स्वयंसेवकों ने प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान की।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्रिगेड के स्वयंसेवक पूरे समय सेवा में तैनात रहे। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा सहायता और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं, ताकि उत्सव के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड मानव सेवा के अपने मूल उद्देश्य के तहत विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में लगातार अपनी सेवाएं प्रदान करती रही है। महोत्सव के दौरान स्वयंसेवकों की सक्रियता, समर्पण और सेवाभाव की सराहना की गई।
रास पूर्णिमा महोत्सव में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने संभाली प्राथमिक चिकित्सा की जिम्मेदारी













Leave a Reply