रांची। झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस विभु बखरू की नियुक्ति की सिफारिश की है। वे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम. एस. सोनाक की जगह लेंगे, जो 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
फिलहाल जस्टिस विभु बखरू कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 19 जुलाई 2025 को कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
जस्टिस बखरू को कानून के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। वे टैक्स, वाणिज्यिक और संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनके झारखंड आने से हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में CJI को पत्र लिखकर नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग की थी। अब कॉलेजियम की सिफारिश के बाद जल्द ही केंद्र सरकार नियुक्ति की अधिसूचना जारी करेगी।













Leave a Reply