JHAHIN/2014/58773

सेवायतन विद्यालय में सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान, लगाए पौधे

Spread the love

झाड़ग्राम। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर 184वीं बटालियन सीआरपीएफ ने गांधी जयंती के अवसर पर सेवायतन विद्यालय परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया। शुक्रवार को आयोजित ‘स्वच्छ भारत दिवस’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के दौरान जवानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए।

अभियान का नेतृत्व 184वीं बटालियन के कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ नक्सल विरोधी अभियानों के साथ सामाजिक सरोकारों और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव और पर्यावरण संतुलन में पेड़ों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी संतोष सिंह मुंडा, सहायक कमांडेंट नंदकिशोर वर्मा, बटालियन चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिला गणेश, सेवायतन विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अभियान में सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!