JHAHIN/2014/58773

त्योहारों में रेलवे की तैयारी तेज, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Spread the love

खड़गपुर/कोलकाता। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस वर्ष व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कुल 344 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा विभिन्न नियमित ट्रेनों में 30 कोच स्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं, जिससे त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध होगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, पिछले वर्ष पूजा और छठ के दौरान 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कुल 356 फेरे चली थीं। इनमें से आठ जोड़ी ट्रेनों को बाद में नियमित सेवा में शामिल कर दिया गया। इसके अलावा एसईआर क्षेत्र में 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन तथा 28 जोड़ी ट्रेनों का इस क्षेत्र से होकर परिचालन हुआ था। यात्रियों की मांग को देखते हुए 74 कोच भी स्थायी रूप से बढ़ाए गए थे।

इस वर्ष चलने वाली प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में शालीमार-चार्लापल्ली, विशाखापत्तनम-शालीमार, शालीमार-खुर्दा रोड, संतरागाछी-अजमेर, संतरागाछी-नाहरलागुन, पुरी-संतरागाछी, तिरुवनंतपुरम-संतरागाछी, चार्लापल्ली-संतरागाछी, संतरागाछी-दीघा और मालदा टाउन-संतरागाछी शामिल हैं।

इसके अलावा रांची-अजमेर, रांची-आनंद विहार, हटिया-बानो, हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु, हटिया-एलटीटी मुंबई, एलटीटी मुंबई-संतरागाछी, लखनऊ-आदित्यपुर तथा रांची-शालीमार के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे का दावा है कि अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों से नियमित सेवाओं पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!