झाड़ग्राम। दुर्गापूजा की खुशियां सिर्फ शहरों और उत्सवों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के उन लोगों तक भी पहुंचें, जो अक्सर सुविधाओं से दूर रह जाते हैं। इसी सोच के साथ आर्यभ वेलफेयर सोसाइटी ने बेलपहाड़ी के पाथरडांगा गांव में थैलेसीमिया जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में 26 अविवाहित युवक-युवतियों की थैलेसीमिया जांच की गई।
वर्चुअल माध्यम से जुड़े हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट देवमाल्य भट्टाचार्य ने थैलेसीमिया की रोकथाम, समय पर जांच और जागरूकता के महत्व की जानकारी दी। इसके साथ ही पूजा के अवसर पर 75 बच्चों तथा 65 पुरुषों और महिलाओं को नए कपड़े दिए गए। बेलपहाड़ी के पूर्णपानी गांव में 15 लोधा-शबर बच्चों को भी पूजा के नए कपड़े वितरित किए गए।
कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए बिनपुर के विधायक एवं चिकित्सक प्रणत टुडू ने संस्था के सामाजिक प्रयासों की सराहना की और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिया। बेलपहाड़ी ग्राम पंचायत प्रधान जयदेव सिंह ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
आर्यभ के अध्यक्ष एवं अभिनेता सब्यसाची चक्रवर्ती ने कहा कि प्रचार से ज्यादा जरूरी समाज के वंचित लोगों तक पहुंचना है। कार्यक्रम में सचिव चिरंजीव गोस्वामी समेत सौरजीत दास, अरूप कुमार पाल, रूपम चटर्जी, राजा चक्रवर्ती और श्यामल मिस्त्री मौजूद रहे।















Leave a Reply