गम्हरिया/आदित्यपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री मां वैष्णवी सेवा संघ, गम्हरिया-आदित्यपुर के तत्वावधान में लगभग 60 श्रद्धालुओं का जत्था माता रानी के पावन दर्शन हेतु श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ। इस धार्मिक यात्रा को लेकर संस्था के सदस्यों, भाई-बंधुओं एवं कंपनी में कार्यरत सहयोगियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।
यात्रा पर रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं के जत्थे का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता हरेलाल महतो ने सभी श्रद्धालुओं का अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए उन्हें माता रानी के शुभ दर्शन की मंगलकामनाएं दीं।
वहीं, छोटा गम्हरिया से जत्थे की रवानगी के अवसर पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
श्री श्री मां वैष्णवी सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य राकेश झा के नेतृत्व में रवाना हुआ।
इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर माता रानी के दर्शन करेगा। इसके पश्चात श्रद्धालु ऋषिकेश एवं हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य केवल माता रानी के दर्शन करना ही नहीं, बल्कि समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना भी है। ऐसी सामूहिक धार्मिक यात्राएं समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधने तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर श्री मां वैष्णवी सेवा संघ के प्रमुख सदस्य एवं स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पाण्डे, भुवनेश पारीक, समाजसेवी विकास राय, सौरभ साहू, आदित्य, अमित सिंह देव, राजन, प्रमोद अग्रवाल, देबू गिरि, अभिषेक एवं पूर्व नौसेना अधिकारी प्रमोद शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।














Leave a Reply