जमशेदपुर। महासप्तमी शनिवार को दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता का गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में स्वागत किया गया। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़,आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम,भाईचारा और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी अवसर है।पूर्व मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द, शांति और सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।
पूर्व मंत्री एवं मानगो मेयर ने दुर्गा पूजा पंडालों में माता रानी की दर्शन कर की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना














Leave a Reply