JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा के मोहूली में मनसा पूजा पर उमड़े श्रद्धालु, उस्ताद के सांप वाले करतब और भव्य कलश यात्रा ने खींचा सबका ध्यान

Spread the love

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा पंचायत के मोहूली गांव में शनिवार को सर्पदंश से सुरक्षा और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना के साथ 75वीं मनसा पूजा धूमधाम से संपन्न हुई, जहां तालबांध तालाब से पंडित परशुराम पांडा के मार्गदर्शन में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में गले में जिंदा सांप लपेटकर उस्ताद द्वारा दिखाए गए रोमांचक करतब मुख्य आकर्षण रहे, और मोहूली, पाठानडीहा व चंचलदा के ग्रामीणों की उपस्थिति में मनसा थान पर कलश स्थापना कर पारंपरिक अनुष्ठान पूरे हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष हृषिकेश गिरि, कोषाध्यक्ष सुमन तिवारी, उपाध्यक्ष सूरज देहरी और सागर सिंह, अबनी देहरी, भवानी देहरी, शंभू बसाई, सुभाष देहरी, पलाश गिरि, नारायण भक्ता, बापी भालू, बासुदेव महंती, शिवलाल देहरी, बंकिम देहरी, सोनू देहरी, आकाश तिवारी व आकाश पातर समेत तमाम सदस्यों ने पूरी निष्ठा से योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!