JHAHIN/2014/58773

दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल, पुलिस अधिकारी ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

झाड़ग्राम। झाड़ग्राम-जामबनी मार्ग पर काशिया जंगल के पास शनिवार देर रात दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। हादसे के बाद कोई सड़क पर, तो कोई जंगल में जा गिरा। एक युवक बाइक के नीचे दब गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे झाड़ग्राम जिला पुलिस के साइबर क्राइम थाने के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इरान शेख ने तत्परता दिखाते हुए चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेलपहाड़ी के बमुनडीहा और बोष्टमपुर के तीन युवक स्कूटी से गिधनी में दुर्गापूजा देखने के बाद झाड़ग्राम लौट रहे थे। वहीं, झाड़ग्राम से दो युवक बाइक पर जामबनी जा रहे थे। काशिया जंगल के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें पांचों युवक घायल हो गए। परिवार के साथ पूजा देखकर लौट रहे इरान शेख ने घायलों को देखकर अपना वाहन रोका और राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने जामबनी जा रही एक इको गाड़ी रोककर चार घायलों को झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। हादसे के बाद एक युवक के मौके से फरार होने की भी सूचना है।

घायलों में बमुनडीहा निवासी हेमल मांडी और दुबराजपुर निवासी रंजीत अहिर की हालत गंभीर बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!