JHAHIN/2014/58773

संजय नगर माझी टोला में 18 भुजी मां महामाया की अनूठी पूजा: नहीं होता प्रतिमा का विसर्जन, सालों भर होती है आराधना

Spread the love

​आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित संजय नगर, माझी टोला में ‘ॐ श्री श्री माँ महामाया देवी दुर्गा पूजा कमिटी’ द्वारा इस वर्ष भी भक्तिमय माहौल में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

वर्ष 1975 से यहां विधिवत पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई थी, जबकि इससे कई दशक पूर्व से पौराणिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों से मां की उपासना होती रही है।

​इस पूजा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां स्थापित मां महिषासुर मर्दिनी के 18 भुजी स्वरूप की प्रतिमा का कभी विसर्जन नहीं होता, बल्कि पूरे वर्ष मंदिर में मां की नित्य पूजा-अर्चना की जाती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन समय में यहां भैंसा बलि की प्रथा थी, जिसे अब बंद कर अब सात्विक रूप से पूजा संपन्न कराई जाती है। इस ऐतिहासिक मंदिर व पूजा से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

​पूजा के सफल संचालन में समिति की अध्यक्ष राज कुमारी सिंह और मुख्य यजमान सह सचिव मंगल सिंह देव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं समिति को सोनू गोराई संरक्षक है। आयोजन में संजला सिंहदेव (संजला दा), सागर गोराई, पिन्टु गोराई, अर्जुन गोराई, बप्पी गोराई, धोनी गोप, विक्रम गोराई, सौरभ गोराई, आलोक सिंह, चंदन सिंह, मंगल पुरान, मनोज हो, विकास गोप और सुब्रतो महतो सहित सभी सदस्य दिन-रात समर्पण भाव से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!