JHAHIN/2014/58773

महानवमी के दिन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मां गौरी की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन में हुए शामिल

Spread the love

जमशेदपुर। दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास महानवमी के अवसर पर उन्होंने मां गौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कन्या पूजन में भी शामिल हुए। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर नारी शक्ति के महत्व और भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान की परंपरा पर अपने विचार रखे।

मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि महानवमी पर कन्या पूजन का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और उसकी पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत की अपनी विशिष्ट पहचान है, जहां नारी शक्ति को देवी के रूप में पूजने की परंपरा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!