पोटका। दुर्गा अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने हल्दीपोखर पहुंचे। पूर्व वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधायक अपनी धर्मपत्नी रानिता सरदार, पुत्र आयन सरदार व प्रवीर सरदार और पुत्री श्रेया सरदार के साथ ब्राह्मण परिवार द्वारा आयोजित क्षेत्र की प्राचीन दुर्गा पूजा में शामिल हुए। पूरे परिवार ने एक साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक ने माता रानी से पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
विधायक ने कहा कि हल्दीपोखर में ब्राह्मण परिवार द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पोटका की सबसे प्राचीन पूजा परंपराओं में मानी जाती है। इस आयोजन के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और वे भी पूर्व की तरह इस वर्ष पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अष्टमी और नवमी की पूजा हर्षोल्लास के साथ हुई। सुबह चार बजे से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 7:39 बजे तक अष्टमी पूजा हुई और इसके बाद संधि बलि के साथ नवमी पूजा आरंभ हुई।
पूजा के अवसर पर पुरोहित देबु शर्मा, टूरा शर्मा, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, देव पालित, संस्कार राम, कल्याण सरकार, सुखेंदु गुहा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।













Leave a Reply