JHAHIN/2014/58773

ब्रेकिंग न्यूज एनएच-18 पर स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, स्कूटी चालक की हुई मौत 

Spread the love

बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर एक स्कूटी का अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।वहीं इस भीषण दुर्घटना में बहरागोड़ा पाटपुर निवासी ट्रक चालक रविंद्र प्रसाद शर्मा उर्फ लाल जी गंभीर रूप से घायल हो गए, जो अपनी किसी निजी आवश्यक कार्य के सिलसिले में मुड़ाकाटि चौक स्थित बंबू होटल की ओर जा रहे थे।साथ ही हादसे के तुरंत बाद मौके पर सक्रिय हुई हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की मदद से उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया। जहां  चिकित्सकों तथा उनकी पूरी टीम ने उनकी स्थिति का जायजा लेने और गहन जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जबकि इस अचानक और आक्समिक निधन से मृतक अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, एक पुत्र और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। जिससे पूरे परिवार और उनके रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!