JHAHIN/2014/58773

विजयादशमी पर जुगसलाई गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर गौ रक्षक युवा संघ के संस्थापक शिवम सिंह एवं महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष मंटू सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई स्थित गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा शामिल हुए। उन्होंने गौमाता को फल एवं चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुधांशु ओझा ने कहा कि “गौसेवा हमारी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानवीय संवेदना का अभिन्न अंग है। विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर गौमाता की सेवा करना अत्यंत पुण्य एवं प्रेरणादायक कार्य है। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को केवल स्वयं तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि आने वाली युवा पीढ़ी को भी इनसे जोड़ना चाहिए। युवा आगे आकर गौसेवा और सामाजिक सेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि समाज में सेवा, संस्कार और संवेदना की भावना मजबूत हो तथा एक सकारात्मक मिसाल कायम हो।”

आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2025 से निरंतर इस प्रकार का गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गौमाता की सेवा के साथ-साथ समाज में गौसंरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!