बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। वहीं बहरागोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और ग्रामीण इलाकों में बंगाली व स्थानीय परंपरा के अनुसार महिलाओं ने वैदिक रीति रिवाज के अनुसार एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर और पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाकर मां को विदाई दी, जिसके बाद शाम ढलते ही ढोल-ताशों और पारंपरिक ‘ढाकी’ की गूंज के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जमकर नृत्य किया और अंततः सुवर्णरेखा नदी, बाड़ बांध तथा क्षेत्र के अन्य जलाशयों में नम आंखों और भारी हृदय से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर अगले वर्ष फिर आने का आह्वान किया गया।
बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई













Leave a Reply