JHAHIN/2014/58773

चाकुलिया: मानस चतु:शती स्वर्ण जयंती समारोह के लिए भूमि पूजन संपन्न

Spread the love

चाकुलिया। चाकुलिया के मानस नगर (स्टील फैक्ट्री) परिसर में 1976 में आयोजित मानस चतु:शती समारोह के 50 साल पूर्ण होने के अवसर पर सात दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह 23 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित होगा। इस समारोह में विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को विजया दशमी के दिन मानस नगर (स्टील फैक्ट्री) परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्यक्रम शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की बहनों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। ‌पुजारी श्रवण शर्मा ने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन का कार्य संपन्न करवाया। भूमि पूजन में यजमान के रूप में रवि झुनझुनवाला अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे। भूमि पूजन के अवसर पर राजा झुनझुनवाला, रवि झुनझुनवाला, अशोक झुनझुनवाला, सुनील झुनझुनवाला, दुर्गा दत्त लोधा, गणेश प्रसाद रुंगटा, दीपक कुमार झुनझुनवाला, शंकर रूंगटा, रवींद्रनाथ मिश्रा, कमल रूंगटा, दिनेश सिंह,जुगल किशोर क्याल, राजेश कुमार लोधा, सुभाष लोधा, आलोक लोधा, मुरारी लाल शर्मा, नीलू खंडेलवाल, अनिल केडिया, दीपू लोधा समेत हनुमंत लाल के अनेक पुरुष और महिला भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!