JHAHIN/2014/58773

चाकुलिया:  महाप्रसाद के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं केी भीड़  

Spread the love

–

चाकुलिया। चाकुलिया की पुराना बाजार सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बुधवार को विजया दशमी के दिन परंपरा के मुताबिक महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद के लिए हजारों  की संख्या  में श्रद्धालुओं केी भीड़  उमड़ पड़ी।

लगभग 25 क्विंटल चावल, दाल और सब्जी से बनी खिचड़ी, सब्जी और चटनी का वितरण महाप्रसाद के रूप में किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठ कर महाप्रसाद ग्रहण किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार, नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, पद्मश्री जमुना टुडू, अक्षय मोहंती और परमेश्वर रूंगटा ने नारियल फोड़ कर महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। अंचल अधिकारी नवीन पुरती भी महाप्रसाद वितरण में शामिल हुए। महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष शंभू नाथ मल्लिक, सचिव अरिंदम दे, उपाध्यक्ष पतित पावन दास समेत संजय दास, राणा मल्लिक, कौशल रुंगटा,अक्षय मोहंती, परमेश्वर रुंगटा, विनीत रुंगटा, तपन कर, सपन राय समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका अदा की। महाप्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टैंकर से पेयजल की व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!