JHAHIN/2014/58773

प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान की दुर्गा प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन, 10 दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन

Spread the love

आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान से प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही 10 दिवसीय नवरात्र महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।

विसर्जन जुलूस के दौरान निकाली गई मां की विदाई झांकी का नेतृत्व संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह कर रहे थे। ढोल-नगाड़ों, डीजे और भक्तों के जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा को पूरे आदित्यपुर क्षेत्र का भ्रमण कराते हुए विसर्जन घाट ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया गया।

बता दें कि आदित्यपुर के एम टाइप मैदान में पिछले 50-55 सालों से दुर्गोत्सव का भव्य आयोजन होता आ रहा है। इस पूजा के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह हैं, जिनके मार्गदर्शन में यहां हर साल राज्य स्तरीय भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!