JHAHIN/2014/58773

आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का भूमिपूजन 25 अक्टूबर को

Spread the love

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में काली पूजा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा पंडाल के निर्माण को लेकर 25 अक्टूबर को भूमिपूजन किया जाएगा। इसे लेकर हाल ही में पूजा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पूजा समारोह के सफल आयोजन और तैयारियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्थापना की 54वीं वर्षगांठ मनाएगी कमेटी

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लेते हुए अंजनी कुमार दास को पुनः कमेटी का अध्यक्ष चुना। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आदित्यपुर का यह सार्वजनिक काली पूजा उत्सव बेहद खास होने वाला है, क्योंकि पूजा कमेटी इस साल अपनी स्थापना की 54वीं वर्षगांठ  मनाने जा रही है। इसे लेकर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

कमेटी के पदाधिकारियों की नई टीम घोषित

पूजा समारोह के सुचारू संचालन के लिए बैठक में नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसमें अधिवक्ता नरेंद्र प्रसादमहासचिव,

माणिक दास कोषाध्यक्ष, विश्वनाथ घोष सह कोषाध्यक्ष, सुशील मंडल, पीके बर्मन (गोरा), बूबू दत्ता और सुशील सिंह को संरक्षक बनाया गया। वहीं  नंद किशोर यादव और अधिवक्ता दिलीप कुमार साव को संयुक्त सचिव बनाया गया।

पूजा को भव्य रूप देने के लिए एक मजबूत कार्यकारिणी टीम का गठन किया गया है। इसमें रतन गोप, शक्ति दास, विजय सिंह, गोपाल दास, अनिकेत दास, जितेन महतो, अशोक घोष, मोती मुंडा, लालटू दास, संदीप महतो, सपन दास, मधु राव, अजय सिंह, अलख चौधरी, अंजू लाला, पठान महतो, मोनू राय, प्रवीण महतो और शंकर दलाई सहित कई सक्रिय सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!