JHAHIN/2014/58773

श्री श्री काली पूजा समिति : नव युवक चेतना मंच की बैठक संपन्न, जय सिंह यादव पुनः बने अध्यक्ष

Spread the love

भव्य पंडाल के लिए भूमि पूजन 25  अक्टूबर को होगा

जमशेदपुर। श्री श्री काली पूजा समिति के अंतर्गत नव युवक चेतना मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी काली पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जय सिंह यादव को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विशु सिंह एवं निरंजन तिवारी को महामंत्री बनाया गया।

नई कार्यकारिणी में गौरव कुमार एवं अजय बेहरा को उपाध्यक्ष, धीरज कुमार एवं नीरज मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा सूरज ओझा एवं पार्थ झा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

मंच के संयोजक  अप्पू तिवारी  ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली पूजा का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप से किया जाएगा। इस वर्ष पंडाल का निर्माण विशेष रूप से आकर्षक होगा, वहीं मां की प्रतिमा काल्पनिक एवं दार्शनिक स्वरूप में तैयार की जाएगी, जो शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि पूजा को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मंच के सभी पदाधिकारी और सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि पंडाल निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए रविवार को सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उपस्थित होकर पूजा की तैयारियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

समिति में मुख्य संरक्षक के रूप में पूर्व डीएसपी कमल किशोर तथा मुख्य संयोजक के रूप में शिव शंकर सिंह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

संरक्षक मंडली में दिलीप केशरी, अंजनी पांडेय, उमेश प्रसाद, सूर्यकांत झा, आनंद मिश्रा, नागेश राव, पप्पू उपाध्याय, महेश मिश्रा, सतीश मुखी, बलबीर मंडल, राजेश ओझा, भगवान सिंह यादव, बिनोद सिंह एवं महाराणा प्रताप सिंह, रवि मुंडा शामिल रहेंगे।

वहीं संयोजक मंडली में कन्हैया सिंह, रत्नेश तिवारी, बबुआ सिंह , कमलेश दुबे, जेपी सिंह,अप्पू तिवारी, वीर सिंह, जुगुनू पांडेय,अभिषेक ओझा, ऋषभ सिंह, अरुण शुक्ला, रामेश्वर कुमार, अंकित आनंद, संतोष तिवारी, दीपक कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, राजीव श्रीवास्तव, राकेश प्रसाद, सुरेंद्र सिंह छिंदे , रणजीत पाजी, नरेंद्र सिंह पिन्टू, समेत अन्य सदस्य शामिल रहेंगे।

बैठक में मनीष मिश्रा, उमेश प्रसाद, दिलीप केशरी, संतोष तिवारी, पप्पू उपाध्याय, मंटू तिवारी, आनंद मिश्रा, संजीव तिवारी, प्रवीण सिंह, रामेश्वर यादव, जय सिंह यादव, भगवान सिंह, हर्ष अग्रवाल, बलबीर मंडल, नागेश राव, बीरेंद्र चौधरी, जेपी सिंह, दीपक सिंह, ऋषभ सिंह, गौरव कुमार, धीरज कुमार, निरंजन तिवारी, नीरज मिश्रा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!