जमशेदपुर। रोटरी क्लब के सभी शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान मे रविवार को करीम सिटी कॉलेज, साकची में प्रोजेक्ट गिफ्ट ऑफ लाइफ एवं प्रोजेक्ट मुस्कान के अंतर्गत एक मेगा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. विनिता सिंह, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील ने किया। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने रोटरी की इस पहल की सराहना की और जन्मजात हृदय दोषों तथा कटे होंठ एवं तालु जैसी विकृतियों की शीघ्र जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार मिलने से बच्चों को पूरी तरह सामान्य जीवन जीने का अवसर मिल सकता है।विशिष्ट अतिथि डॉ. मोहम्मद रियाज अहमद, प्राचार्य, करीम सिटी कॉलेज ने समारोह की गरिमा बढ़ाई और ऐसे मानवीय प्रकल्पों के लिए रोटरी को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए कॉलेज का परिसर निःशुल्क उपलब्ध कराया।आज के कैंप में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया*, जो इस अभियान की सफलता और जन-जागरूकता को दर्शाता है।उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। एमओसी डॉ. रीता झा ने कार्यक्रम का संचालन किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष रोटेरियन गुरप्रीत भाटिया ने और धन्यवाद ज्ञापन पीपी रोटेरियन नीता अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर एवं समन्वयक, गिफ्ट ऑफ लाइफ व मुस्कान न दिया। मुख्य अतिथि का परिचय रोटरी स्टील सिटी की अध्यक्ष रोटेरियन उमंग झुनझुनवाला* ने कराया। अतिथियों को स्मृति चिह्न जोनल हेड रोटेरियन सीमा कुमार एवं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन दीप्ति सिंह द्वारा प्रदान किए गए।कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए बच्चों की जांच रोटरी एवं टाटा मोटर्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों, आरोग्यम के चिकित्सा कर्मचारियों तथा सत्य साईं अस्पताल के स्वयंसेवकों* द्वारा की गई।कैंप का सफल समन्वय असिस्टेंट गवर्नर्स रोटेरियन नीता अग्रवाल, प्रमोद दुबे, शिवानी गोयल; जोनल हेड्स सीमा कुमार, मधुमिता संत्रा; प्रोजेक्ट चेयर्स अभिजीत मित्रा, दीप्ति सिंह, जितेश कुमार (आरोग्यम); इवेंट चेयर अनुपमा सहगल; डॉ. उधम सिंह, करीम सिटी कॉलेज रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर तथा डीआरआरई अमित कुमार द्वारा किया गया।
करीम सिटी कॉलेज में ‘होल इन द हार्ट’ एवं ‘क्लेफ्ट लिप’ निःशुल्क जांच शिविर आयोजित,10 दिल में छेद व 7 कटे होंठ के मरीज चिन्हित














Leave a Reply