JHAHIN/2014/58773

सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 5 नवंबर को, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

दुमका। सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका अपने 10वें दीक्षांत समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।  गुरुवार को शहर स्थित  कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में झारखंड के  राज्यपाल सह कुलाधिपति मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे अपने हाथों से विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस ऐतिहासिक पल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिनभर पदकधारकों, पीएचडी डिग्री धारकों और अकादमिक शोभा यात्रा में शामिल होने वाले सीनेट, सिंडिकेट व अकादमिक काउंसिल के सदस्य शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों का पंजीकरण चलता रहा। इसके लिए कुल तीन काउंटर बनाए गए थे, जहां डॉ. पूनम बिनझा के नेतृत्व में रजिस्ट्रेशन का काम हुआ। इसके साथ ही, कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार की निगरानी में दीक्षांत समारोह की शोभा यात्रा और पदक वितरण का पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक किया गया।समारोह की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय की ओऱ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पदकधारकों की संख्या और ड्रेस कोड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कुलपति ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए मीडिया से सहयोग की अपील की। इसके बाद कुलसचिव डॉ. अब्दुस सत्तार ने मीडिया के विभिन्न सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. जैनेन्द्र यादव, ओएसडी परीक्षा डॉ. इंद्रनील मंडल, मीडिया कमिटी के समन्वयक डॉ. अजय सिन्हा, और कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार दास उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!