JHAHIN/2014/58773

जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज में बीएड सत्र 2026-28 के नव-नामांकित छात्राओं का परिचय समारोह आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर के बीएड विभाग में सत्र 2026-28 के नव-नामांकित छात्रीओं का परिचय समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ अनुराधा वर्मा एवं बीएड शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

मौके पर प्रभारी प्राचार्या डॉ अनुराधा वर्मा ने छात्राओं से कहा कि सभी को अनुशासन में रहकर प्रतिदिन कक्षा करनी है। आप लोग देश के आदर्श शिक्षक बनें, यही मेरी सभी को शुभकामनाएं हैं।

इस अवसर पर डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि महाविद्यालय की समय-सारणी के अनुसार कक्षा संचालित होगा। सभी को महाविद्यालय का नियम मानना अनिवार्य होगा।

मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।

इस कार्यक्रम में डॉ पूनम ठाकुर, डॉ अपराजिता, डॉ इंदू सिन्हा, प्रो प्रीति सिंह, डॉ रानी सिंह, प्रो प्रियंका कुमारी, डॉ मीनू वर्मा, प्रो प्रियंका भगत, डॉ जया शर्मा, प्रो मोइत्रा, डॉ श्वेता बागड़े, प्रो दीपिका कुजूर, प्रो प्रेमलता पुष्प उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!