जमशेदपुर। पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के वरीष्ठ सदस्य सार्जेंट रामजीत प्रसाद का मंगलवार 3 नवम्बर को कोलकत्ता के सरोज गुप्ता कैंसर सेंटर एन्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान निधन हो गया। परिवार द्वारा इसकी जानकारी मिलते ही सेना के सभी सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गयी। उसके उपरांत भारतीय वायु सेना को एयर कमोडोर ए के अधिकारी के द्वारा सूचना दी गयी।

बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिन्दू रीतिरिवाज के बाद वायु सेना के जवानों ने वायु सेना का फ्लैग चढ़ाया। मानगो एवं सीतारामडेरा थाना के पी सी आर की अगुवाई में पार्थिव शरीर भुइयांडीह घाट पहुंचा। शव यात्रा में परिवार रिश्तेदार एवं पड़ोसियों के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं जय हो टीम के सदस्य शामिल थे। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में तीनों सेना के प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र चढ़ाया, उसके बाद वायु सेना ने अपने यूनिट की तरफ से पुष्प चक्र चढ़ाकर सलामी दिए। वायु सेना की तरफ से उनके नेक्स्ट ऑफ किन उनकी पत्नी मधु प्रसाद के प्रतिनिधि बेटे राकेश को फ्लैग सौंपा गया। उसके उपरांत बेटे ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के सभी सदस्य उपस्थित थे।











Leave a Reply