JHAHIN/2014/58773

कालीपूजा और छठ पर डीजे व ध्वनि प्रदूषण रोकने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

पश्चिम मेदिनीपुर। आगामी कालीपूजा और छठ पूजा के दौरान डीजे के तेज शोर और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर नियंत्रण की मांग को लेकर सबुज मंच की पश्चिम मेदिनीपुर जिला कमेटी की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने तेज आवाज वाले डीजे और पटाखों के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
ज्ञापन में साउंड लिमिटर के बिना साउंड सिस्टम बजाने पर रोक लगाने, सरकारी नियमों का उल्लंघन कर पटाखों की बिक्री बंद कराने कोऔर ग्रीन पटाखों की जांच की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा शहर और उपनगरीय क्षेत्रों में चलने वाली बसों में एयर हॉर्न के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर सबुज मंच की सदस्य सोमा नायक, मौमिता बांउकुड़ा, विश्वजीत पाल, उपाध्यक्ष हीरक अट्ट तथा सचिव झरना आचार्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!