बहरागोड़ा। मंगलवार शाम को बहरागोड़ा के जांझिया गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इश दौरान अत्यंत भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में गाजे-बाजे और पारंपरिक कीर्तन मंडलियों की गूंज ले पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं सपेरों द्वारा गले में जीवित सांप लेकर दिखाए गए पारंपरिक करतबों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। पुजारी सौरभ मिश्रा के आचार्यत्व में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न पूजा के दौरान व्रतधारियों ने परिवार की सुख-शांति और समाज की समृद्धि की कामना की, और इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष बालक खामराई व कोषाध्यक्ष शमापद सांतुआ सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
जांझिया गांव में मां मनसा पूजा का शुभारंभ: कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र













Leave a Reply