JHAHIN/2014/58773

किसानों को प्रदान किए गए आधुनिक कृषि उपकरण, विधायक ने लाभुकों के बीच ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों का किया वितरण

Spread the love

जमशेदपुर। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग कार्यालय में आयोजित कृषि उपकरण वितरण शिविर का  आयोजन किया गया। इस शिविर            में पोटका विधायक संजीव सरदार की उपस्थिति में किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत दो महिला स्वयं सहायता समूहों को 50 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदान किए गए। वहीं, एसएमए योजना के तहत विभिन्न लाभुकों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए। व्यक्तिगत कृषि यंत्र योजना के तहत तीन लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न कृषि यंत्र दिए गए। इस पहल से किसानों को आधुनिक खेती के संसाधन उपलब्ध कराने के साथ कृषि कार्यों को आसान बनाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की अपील करते हुए कहा कि कृषि यंत्रीकरण किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कृषि उपकरणों के उपयोग से किसानों का समय और श्रम बचेगा तथा खेती की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनुदान पर ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!