JHAHIN/2014/58773

पलामू में ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की मांग तेज, छतरपुर-पूर्वी जिला पार्षद ने पलामू DIG को सौंपा मांग पत्र

Spread the love

मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था और जाम की समस्या को देखते हुए अब अलग से ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक डीएसपी की पदस्थापना की मांग तेज हो गई है। शहर के लोगों, व्यवसायियों और आम नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए इसको लेकर एक पहल की गई है।

इसी कड़ी में छतरपुर-पूर्वी के जिला पार्षद सह फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पलामू प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को एक मांग पत्र सौंपा है।

पत्र में उन्होंने विस्तार से पलामू की यातायात समस्याओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर का लगातार विस्तार हो रहा है। शहर की आबादी में वृद्धि, वाहनों की बेतहाशा बढ़ती संख्या, अव्यवस्थित और बेतरतीब पार्किंग, अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिय ट्रैफिक थाना और ट्रैफिक उपाधीक्षक की पदस्थापना बहुत आवश्यक है।

वहीं डीआईजी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस संबंध में न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!